Vaibhav Sooryavanshi Smashes Upper Cut Six off Josh Tongue: भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी निडर बल्लेबाजी दिखाते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर उन्होंने शानदार अपर-कट लगाकर छक्का जड़ दिया। हालांकि, एक और अच्छी शुरुआत को वैभव बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

Advertisement

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है। पारी के शुरुआती ओवरों में इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज जोश टंग अपनी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक शॉर्ट गेंद डाली, जिसमें अतिरिक्त उछाल भी था। लेकिन वैभव ने कमाल का संयम दिखाया।

Advertisement

गेंद की लाइन और गति को जल्दी पढ़ते हुए वैभव अपने क्रीज में पीछे खड़े रहे और शानदार टाइमिंग के साथ अपर-कट खेल दिया। गेंद थर्ड मैन के ऊपर से सीधे बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी। इस शानदार शॉट ने मैदान में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जबकि सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

VIDEO:

हालांकि, इस शानदार शॉट के बावजूद वैभव अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके। वह 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए और एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने से चूक गए। इससे पहले भी इस सीरीज में वह 14 और 13 रन की पारियां खेल चुके हैं।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी (15) के आउट होने के बाद ईशान किशन 6 गेंदों में 4 रन और अभिषेक शर्मा भी 14 गेंदों में 16 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम ने महज 6.4 ओवर में 48 रन के स्कोर पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए और टीम एक बार फिर मुश्किल स्थिति में नजर आई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतब है कि सीरीज में भारत 2-0 से पीछे चल रहा है और यह मुकाबला उसके लिए किसी करो या मरो से कम नहीं है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार