आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें एक लग्जरी SUV भी शामिल रही। हालांकि सिर्फ 15 साल की उम्र होने के कारण वह अभी इस गाड़ी को खुद नहीं चला सकते। राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत के दौरान वैभव ने इस पर ऐसा जवाब दिया, जो फैंस के बीच वायरल हो गया।
आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए कई अवॉर्ड मिले, जिनमें एक स्पॉन्सर्ड SUV कार भी शामिल थी।
राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई बातचीत के दौरान जब वैभव से पूछा कि वह इस नई गाड़ी का क्या करेंगे, तो उन्होंने बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया। वैभव ने कहा, "मैं इसे तीन साल तक संभालकर रखूंगा। अभी तो लाइसेंस आने दो, फिर मैं खुद चलाऊंगा। तब तक मैं अपने पापा से गाड़ी चलाने के लिए कहूंगा और उनके बगल में बैठूंगा।"
दरअसल, भारत में ड्राइविंग लाइसेंस पाने की न्यूनतम उम्र 18 साल है, जबकि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं। ऐसे में उन्हें अपनी नई SUV खुद चलाने के लिए कुछ साल और इंतजार करना होगा।
A honest, wholesome conversation with IPL’s MVP, Vaibhav Sooryavanshi pic.twitter.com/8jgFmWsKtw
Rajasthan Royals (rajasthanroyals) June 7, 2026
वैभव के लिए IPL 2026 किसी सपने से कम नहीं रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। खास बात यह रही कि उन्होंने इस दौड़ में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और विराट कोहली जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारतीय टीम में चयन के रूप में भी मिला है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इसके अलावा वह एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।