Team India की बेंच स्ट्रेंथ बेहद मजबूत है। भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में भी मेजबान टीम की बेंच पर तीन ऐसे खिलाड़ी बैठे हैं, जो खुद के दम पर गेम पलट सकते हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको इन्हीं तीन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं। ये देखना भी काफी दिलचस्प रहेगा कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर में होने वाले टी20 इंटरनेशनल (IND vs WI 3rd T20) में इन तीन शेरों में से किसी एक को भी खेलने का मौका मिलता है या नहीं।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi): किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि 2026 में एक 15 साल के बच्चे को टीम इंडिया में जगह मिलेगी। वैभव सूर्यवंशी ने इस करिश्में को अंज़ाम दिया है। वो भारतीय टी20 टीम के साथ ट्रेवल कर रहे हैं और अब तक देश के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उनके नाम टी20 फॉर्मेट में 4 सेंचुरी दर्ज है। हालांकि इन सब के बावजूद वो इंदौर T20I में खेलते दिखेंगे, ये कहना थोड़ा मुश्किल है। टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज़ों की जोड़ी के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर ज्यादा भरोसा दिखाया है।
प्रिंस यादव (Prince Yadav): हमारी लिस्ट में दूसरा नाम एक तेज गेंदबाज़ का है, जो कि अपनी रफ्तार से प्रभावित करके भारतीय टी20 टीम के दरवाजे तक पहुंचा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रिंस यादव की। 24 वर्षीय प्रिंस भारत के लिए ODI और T20I डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 9 इंटरनेशनल मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। रांची टी20 में भारतीय गेंदबाज़ों की खूब पिटाई हुई थी, ऐसे में मैनजमेंट XI में बदलाव का मन बनाई है तो प्रिंस को खेलने का मौका मिल सकता है।
नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy): एक ऐसा ऑलराउंडर जो हार्दिक पांड्या की रिप्लेसमेंट बनकर सामने आया है, वो हमारी लिस्ट में तीसरी और आखिरी पॉजिशन पर है। आप सही समझे हम बात कर रहे हैं नितीश कुमार रेड्डी की। 23 वर्षीय नितीश एक काबिल ऑलराउंडर हैं, जो कि IPL जैसे बड़े मंच पर अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों से ही प्रभावित कर चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
उन पर भारतीय टीम ने इतना भरोसा दिखाया है कि वो छोटी उम्र में देश के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। NKR ने अब तक 10 टेस्ट, 8 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। उन्हें इंदौर टी20 में शिवम दुबे, नमन धीर या अक्षर पटेल की जगह खिलाया जा सकता है।