Vaibhav Sooryavanshi Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में राजस्थान के तूफानी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) टी20 इंटरनेशनल के मौजूदा नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
एक IPL सीजन में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी साल 2026 के IPL में अब तक 11 मैचों में 40 छक्के ठोक चुके हैं। यहां से वो दिल्ली कैपिटल्स के सामने अपनी इनिंग में आज तीन छक्के ठोकते हैं तो वो एक IPL सीजन में सर्वाधिक छक्के मारने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2024 के IPL में 16 मैचों में 42 छक्के लगाए थे।
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय खिलाड़ी
- अभिषेक शर्मा- साल 2024 में 16 मैचों में 42 छक्के
- वैभव सूर्यवंशी - साल 2026 11 मैचों में 40 छक्के*
- श्रेयस अय्यर - साल 2025 में 17 मैचों में 39 छक्के
- विराट कोहली - साल 2016 में 16 मैचों में 38 छक्के
- विराट कोहली - साल 2024 में 15 मैचों में 38 छक्के
ये भी जान लीजिए कि 15 साल के वैभव साल 2026 के IPL में अपने 500 रन पूरे करने के भी बेहद करीब है। उन्होंने अब तक 11 मैचों में 40 की औसत और 236.56 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। वो आज दिल्ली के मैदान पर तूफान उठाकर 60 रन बनाते हैं तो अपने 500 रन पूरे कर लेंगे।
बताते चलें कि IPL 2026 में अब तक सिर्फ गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन (13 मैचों में 554 रन), गुजरात टाइटंस के ही शुभमन गिल (12 मैचों में 552 रन) और सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन (12 मैचों में 508) ने ही ये कारनामा किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, केना मखाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।