राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने मंगलवार (20 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में 33 गेंदों में 57 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जड़े। 

Advertisement

पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी राजस्थान की टीम का यह आखिरी लीग स्टेज मुकाबला था। सूर्यवंशी ने  7 मैचों में  36 की औसत और 206.55 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए, जिसमें  एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा। 

Advertisement

14 साल के  सूर्यवंशी ने इस सात मुकाबलों में कुल 24 छक्के जड़े औऱ इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। एक आईपीएल सीजन में 20 साल से कम की उम्र में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड सूर्यवंशी ने अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में उन्होंने ऋषभ पंत की बराबरी की, जिन्होंने 2017 के सीजन में 24 छक्के जड़े थे। 

इसके अलावा सूर्यवंशी आईपीएल में पहली सात पारियों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी को पीछे पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 17 छक्के जड़े थे। 

सूर्यवंशी दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 में दो या उससे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान की टीम को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था और19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले से उन्होंने डेब्यू किया और आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में खेलने वाले  खिलाड़ी बने।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार