Vaibhav Suryavanshi Century: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 (Asia Cup Rising Stars 2025) का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 14 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में खेला जा रहा है जहां इंडिया-ए के विस्फोटक बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने यूएई (IND-A vs UAE) के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों पर 144 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर धमाल मचा दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा भी खटखटाया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इनिंग में 343.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की और 11 चौके और 15 छक्के जड़ते हुए 144 रन बनाए। जान लें कि इसी बीच वैभव ने सिर्फ 32 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। खास बात ये भी है कि अपनी इनिंग के दौरान वैभव ने सिर्फ चौके-छक्कों से ही 26 गेंदों पर 134 रन बनाए।

Advertisement

जान लें कि ये छोटी उम्र का खिलाड़ी कई बड़े कारनामे कर चुका है। 14 साल के वैभव ने दुनिया की सबसे मुश्किल टी20 लीग यानी आईपीएल में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी ठोकी है, वहीं उन्होंने यूथ वनडे और यूथ टेस्ट में भी सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया।

दोहा में यूएई के खिलाफ शतक के साथ वो इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए भी ये कारनामा कर चुके हैं। ऐसे में अगर वो जल्द ही टीम इंडिया के लिए भी खेलते नज़र आए तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत ए (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): अलीशान शराफू (कप्तान), सैयद हैदर (विकेटकीपर), सोहैब खान, मयंक राजेश कुमार, हर्षित कौशिक, अयान अफजल खान, अहमद तारिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फ़राज़ुद्दीन, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद जवादुल्लाह। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार