Asia cup rising stars 2025: Cricket News & Match Updates
15 गेंद में 38 रन ठोकने वाले वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में क्यों नहीं भेजा गया बल्लेबाजी के लिए? जितेश शर्मा ने बताई ये वजह
भारत A और बांग्लादेश A के बीच खेला गया एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का सेमीफाइनल रोमांच से भरा रहा, लेकिन सुपर ओवर में एक फैसले ने सभी को चौंका दिया। टीम के सबसे इन-फॉर्म बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के लिए न भेजने पर फैन्स से लेकर कमेंटेटर्स तक सब हैरान रह गए। सूर्यवंशी ने मैच में 15 गेंदों पर 38 रन ठोककर अपनी धाक जमाई थी, लेकिन फिर भी सुपर ओवर में उन्हें डगआउट में बैठा दिया गया।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहला सेमीफाइनल में भारत A और बांग्लादेश A के बीच शुक्रवार(21 नवंबर) को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 195 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत A की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत में तूफानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 38 रन ठोककर टीम को तेज शुरुआत दी और अपना टूर्नामेंट का शानदार फॉर्म भी जारी रखा। Read More...