IPL 2026, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार (25 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 278 के स्ट्राइक रेट से तूफानी शतक जड़कर में एक बार फिर सनसनी मचा दी।
आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को एक बार फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई।
सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 112 रन की बड़ी साझेदारी की। जुरेल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में एक बार फिर तूफानी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने 37 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से 103 रन की विस्फोटक पारी खेली। अंत के ओवरों में डोनोवन फरेरा ने भी 16 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली। इन पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस और साकिब हुसैन को 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे।
Also Read: LIVE Cricket Score
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ट्रैविस हेड।