16 जुलाई,(CRICKETNMORE)। साद बिन जफर के ऑल-राउंड प्रदर्शन, शेल्डन कॉटरेल और फवाद अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी और अंत में रैसी वैन डेर ड्यूसेन की दमदार पारी से वैंकूवर नाइट्स ने फाइनल मुकाबले में क्रिकेट वेस्टइंडीज बी टीम को 7 विकेट से हराकर पहले ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के खिताब पर कब्जा कर लिया। क्रिकेट वेस्टइंडीज की टीम को 145 पर समेटने के बाद वैंकूवर ने 2.3 ओवर बारी रहते ही मैच जीत लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

 टॉस जीतकर वैंकूवर नाइंट्स के कप्तान क्रिस गेल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,जो सही साबित हुआ। कॉटरेल औऱ जफर ने कैरेबियाई टीम के 30 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते उसके 3 विकेट गिरा दिए। आठवें ओवर में आधी क्रिकेट वेस्टइंडीज की टीम वापस पवेलियन लौट गई। फैबियन एलन ने 41 रन की पारी खेलकर स्कोर को 145 रन तक पहुंचाया। 

 

वैंकूवर के लिए कॉटरेल ने चार, फवाद अहमद ने तीन, साद बिन जाफर ने दो और स्टीवन जैकब्स ने एक विकेट हासिल किया।  

जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वैंकूवर के टॉप बल्लेबाज चाडविक वाल्टन, क्रिस गेल और बेन डंक सिर्फ 22 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद जफर और ड्यूसेन ने मिलकर बेहतरीन साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। 

Advertisement

जफर ने 48 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन, वहीं ड्यूसेन ने 41 गेंदों में नाबाद 44 रन की पारी खेली।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार