Varun Chakaravarthy: भारतीय टीम को रविवार (10 नवंबर) को गक्वेबरहा में सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भले ही साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। वरुण ने  अपने कोटे के चार ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए औऱ रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, मार्को यान्सेन, हेनिरक क्लासेन और डेविड मिलर को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय

Advertisement

वरुण टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कुलदीप यादव (2 बार), भुवनेश्वर कुमार (2 बार), युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर ने यह कारनामा किया था।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

वरुण भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिनके पांच विकेट लेने के बाद भी भारत को टी-20 इंटरनेशनल में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में भारत की हार में किसी भी खिलाड़ी द्वारा किया गया बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन हैं।  

गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गवाकर 124 रन ही बना सकी। जिसमें हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों में नाबाद 39 रन, अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 27 रन बनाए।  

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पारी बीच में लड़खड़ाई औऱ एक समय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 66 रन था। लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने एक छोर संभाले रखा औऱ 41 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनके अलावा पुछल्ले बल्लेबाज गेराल्ड कोइट्जे 9 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार