भारत के पूर्व और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कार और बाइक्स के कितने दीवाने हैं ये तो किसी से भी नहीं छिपा है लेकिन शायद आपने उनका कलेक्शन देखा नहीं होगा लेकिन अब माही के बाइक गैरेज का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। भारत और कर्नाटक के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी एमएस धोनी के रांची फार्महाउस में उनके विशाल गैरेज का विशेष दौरा करने पहुंचे और इस पूरे गैरेज का वीडियो खुद प्रसाद ने शेयर किया है।

Advertisement

इस वीडियो में कई अलग-अलग तरह की बाइक्स और विंटेज कारों को भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर आपके होश जिस तरह से उड़ेंगे, कुछ इसी तरह से वेंकटेश प्रसाद के भी होश उड़ गए और वो तो यहां तक कह गए कि ये गैरेज नहीं बल्कि पूरा शोरूम है।

Advertisement

इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, “मैंने किसी व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है और क्या आदमी है एमएसडी। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। ये उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के कलेक्शन की एक झलक है। उस आदमी और उसके जुनून से अभिभूत हूं।”

109 सेकेंड लंबे वीडियो में, प्रसाद भारत के पूर्व चयनकर्ता सुनील जोशी के साथ नजर आ रहे हैं। ये दोनों रांची फार्महाउस के गैरेज में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के पास 50 से भी अधिक बाइक हैं, जिनमें हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2, डुकाटी 1098, यामाहा आरडी350 और सुजुकी हायाबुसा शामिल हैं। उनके पास यामाहा राजदूत, यामाहा आरएक्स 135, टीवीएस अपाचे आरआर 310 और टीवीएस रोनिन जैसी कुछ पुरानी भारतीय बाइक भी हैं।

इस साल आईपीएल 2023 में सीएसके को रिकॉर्ड-बराबर पांचवीं जीत दिलाने वाले धोनी के पास रोल्स रॉयस सिवर व्रेथ II 1980 के दशक का संस्करण भी है, ये एक खूबसूरत नीली कार है जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदा है। एमएसडी के स्वामित्व वाली सबसे प्रतिष्ठित कारों में से एक निसान एसयूवी जोंगा शामिल है, जिसका उपयोग भारतीय सेना द्वारा सामान ले जाने के लिए भी किया जाता था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार