सूरत, 21 फरवरी (CRICKETNMORE)| बेहतरीन फॉर्म में चल रही विदर्भ ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। विदर्भ ने गुरुवार को ग्रुप-बी में हिमाचल प्रदेश को तीन विकेट से हरा दिया। हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। विदर्भ ने इस लक्ष्य को पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

विदर्भ के लिए अर्थव ताइदे ने 43, जितेश शर्मा ने 37, कप्तान फैज फजल ने 27 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

वहीं, हिमाचल के लिए एकांत सेन ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। नितिन शर्मा ने 36 रनों का योगदान दिया। ऋषि धवन ने 23 रनों की अहम पारी खेली। 

इसी ग्रुप के अन्य मैच में राजस्थान ने तमिल नाडु को 53 रनों से शिकस्त दी। राजस्थान ने कप्तान महिपाल लोमरोर (नाबाद 78) और तेजिंदर सिंह (नाबाद 38) के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। 

कप्तान ने अपनी पारी में महज 52 गेंदें खेलीं और छह चौकों के अलावा चार छक्के मारे। 

तमिलनाडु की टीम 19.5 ओवरों में सिर्फ 128 रनों पर ही ढेर हो गई। उसके लिए सर्वाधिक स्कोरर शाहरुख खान रहे जिन्होंने 23 रन बनाए। 

Advertisement

ग्रुप के एक और मैच में गुजरात ने मेघालय को 13 रनों से हरा दिया। गुजरात ने अक्षर पटेल के 48 रनों के दम पर 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए थे। मेघालय कप्तान पुनीत बिष्ट के 56 रनों की पारी के बावजूद लक्ष्य हासिल करने से चूक गई। कप्तान के अलावा उसके लिए स्वाराजीत दास ने 23 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार