5 जनवरी, मुंबई (CRICKETNMORE)। भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक से वनडे और टी- 20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से क्रिकेट फैन्स पूरी तरह से चकित हो गए हैं।
अभी भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है उससे पहले भारतीय क्रिकेट फैन्स को ऐसी खबर मिलेगी इसकी थोड़ी सी भी भनक किसी को नहीं थी। लेकिन बुधवार को धोनी ने ऐसा फैसला सुनाकर क्रिकेट वर्ल्ड चौका सा दिया है।
धोनी वर्ल्ड के पहले ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारत की टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टी- 20 का खिताब, आईसीसी वर्ल्ड कप 2011, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत जीतने में सफल रहा है। इसके साथ – साथ धोनी की कप्तानी में भारत टेस्ट क्रिकेट में पूरे 2 साल तक नंबर वन टीम के पायदान पर भी रहा है।
धोनी की महान गाथा को यहां क्लिक करके जाने: बिना कोई उथलपुथल के समाप्त हो गया कप्तान धोनी का सफलतम युग...
धोनी जिस तरह की कप्तानी किया करते थे उससे हर कोई धोनी की कप्तानी का फैन हो गया था। लेकिन अब धोनी की कप्तानी क्रिकेट फैन्स नहीं देख पाएगें..
यहां देखिए क्रिकेट फैन्स ने धोनी पर एक वीडियो बनाया है जिसको देखकर आप इमोशनल हो जाएगें..