Big Bash League 2021-22: दुनियाभर में कोविड19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन(Omicron) के कारण खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है। जिसके चलते दुनियाभर में खेली जा रही क्रिकेट भी प्रभावित हुई है, लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने कोविड19 के बीच विकेट को नए तरीके से सेलिब्रेट करते नज़र आए है।

Advertisement

टूर्नामेंट का 44वां मैच मंगलवार को पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया। जहां मैच को पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने अपने नाम किया, वहीं हारिस रउफ के विकेट सेलिब्रेशन के अंदाज ने महफिल ही लूट ली। 

Advertisement

दरअसल, मैच का तीसरा ओवर हारिफ रउफ लेकर करने आए उस समय पर्थ स्कॉर्चर्स के सलामी बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे, लेकिन रउफ के ओवर की दूसरी ही बॉल पर पैटरसन के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और वो विकेटकीपर के हाथों कैच लपके जाने के बाद आउट हो गए। जिसके बाद हारिफ रउफ कोविड19 की वज़ह से अलग ही अंदाज में पैटरसन का विकेट सेलिब्रेट किया। उन्होंने विकेट चटकाने के बाद पहले हाथों को सैनिटाइज करने का इशारा किया और फिर अपनी जेब से मास्क निकाल कर पहना। रउफ का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मैच की बात करे तो, स्कॉर्चर्स की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्होंने 3 विकेटों के नुकसान पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की टीम प्रेशर को झेल नहीं पाई और 9 विकेटों के नुकसान पर सिर्फ 149 रन ही बना सकी। पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने ये मैच 47 रनों से अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार