गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana Action) में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Debut) में डेब्यू किया। 19 साल के पथिराना ने कमाल दिखाते हुए आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट चटका दिया। पथिराना पारी का आठवां ओवर करने आए और पहली गेंद पर गुजरात के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

पथिराना ने मिडिल लेग पर फुलर लेंथ की गेंद, जिसे गिल फ्लिक करने का प्रयास किया लेकिन बल्ले को छकाते हुए गेंद पैड पर लगी। अपील के बाद अंपायर ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट करार दिया। गिल ने तुरंत रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया।

Advertisement

बता दें कि मथीशा पथिराना का गेंदबाजी एक्शन श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा से मिलता है, जिसके चलते वह बेबी मलिंगा (Baby Malinga) के नाम से भी जाने जाते हैं । आईपीएल डेब्यू से पहले उन्हें सिर्फ दो टी-20 मैच खेलने का ही अनुभव था। 

पथिराना ने 3.1 ओवर गेंदबाजी की और 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने गिल के अलावा गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट किया। 

मुकाबले की बात करें तो गिल ने 17 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 18 रनों की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की शुरूआत शानदार रही और गिल ने रिद्धिमान साहा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार