4 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम वनडे से पहले कैप्टन कूल धोनी ने जिम में खुब पसीना बहाया। अपने को तरोताजा और फिट रखने के लिए धोनी जिम में इन दिनों काफी समय बिता रहे हैं।
बीसीसीआई के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी घंटों जिम में खुद को फिट रखने के लिए खुब मेहनत कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अदाजा लगाया जा सरका है कि धोनी यदि इसी तरह से खुद को फिट रखते रहे तो वो दिन दूर नहीं होगा जब धोनी 2019 का वर्ल्ड कप भी खेल रहे होगें।
गौरतलब है कि धोनी की 35 साल के हैं और कई मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार धोनी साल 2019 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं।
यहां देखिए कैसे धोनी जिम में घंटो बिता रहे हैं..
Never Seen Before - #TeamIndia Captain MS Dhoni's gym session. COMING SOON on https://t.co/CPALMGgLOjhttps://t.co/TxsmADx05C
— BCCI (@BCCI) June 14, 2016
धोनी के इस वीडियो को देखने के बाद हरभजन सिंह ने अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा है कि ओह, ये का हो रहा है, का कर रहे हो भईया, काहे जोर लगा रहे हो.. शाबास..