ऑफ स्पिनर रखीम कॉर्नवेल (105/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 213 रन पर ढेर कर 17 रनों से मैच जीत लिया। इसके साथ ही विंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर  लिया। इस सीरीज जीत के बाद जब कैरेबियाई टीम ड्रेसिंग रूम में पहुंची तो चारों ओर जश्न का माहौल दिखा।

Advertisement

इस दौरान सभी कैरेबियाई खिलाड़ी जीत के नशे में डूबे हुए नजर आए। ड्रेसिंग रूम में रखीम कॉर्नवेल और बाकी खिलाड़ियों ने अपने कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को भी अपनी पार्टी में शामिल करते हुए उनको पानी से नहला दिया। अपने कप्तान को ठंडे पानी से नहलाने के बाद बाकी खिलाड़ी नाचते हुए नजर आए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का जश्न मनाते हुए ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 117 रन पर ऑलआउट होने के बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 213 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे अपने घर में ही क्लीन स्वीप की शर्मिदगी का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार