इंडियन टीम ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जा रहा है आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है और इसी बीच इंडियन टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। दरअसल, टूर्नामेंट के बीच ही शुभमन गिल (Shubman Gill) की घर वापसी हो गई है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि गिल पर अनुशासनहीनता के कारण ये फैसला किया गया। हालांकि अब खुद टीम के बैटिंग कोच विक्रम राठौर (Vikram Rathore) ने सामने आकर घटना की पूरी सच्चाई बताई है।

Advertisement

सब अफवाह, ये है सच्चाई

Advertisement

IND vs CAN मैच रद्द होने के बाद विक्रम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बातचीत की और शुभमन गिल को वापस घर भेजने के पीछे का कारण बताया। वो बोले, 'ये प्लान शुरू से ही था कि जब हम अमेरिका आएंगे तो चार रिचर्व प्लेयर साथ होंगे। उसके बाद दो को वापस स्वदेश भेज दिया जाएगा और दो टीम के साथ वेस्टइंडीज जाएंगे।'

टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने आगे कहा, 'तो ये योजना शुरू से ही बनी हुई थी जब से टीम का सेलेक्शन हुआ था। यह योजना बनाई गई थी इसलिए हम बस उसी का पालन कर रहे हैं।' आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जब इंडियन टीम का चुनाव हुआ था तब शुभमन गिल के अलावा रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को टीम के साथ जोड़ा गया था।

Also Read: Live Score

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि सिर्फ शुभमन गिल ही वापस स्वदेश नहीं लौटे हैं, बल्कि आवेश खान को भी घर वापस भेज दिया गया है। दूसरी तरफ बैटिंग कोच विक्रम राठौर के बयान से ये भी साफ हो चुका है कि शुभमन गिल पर अनुशासनहीनता के कारण कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। उनके और कैप्टन रोहित के बीच संबंध मजबूत हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार