बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी ने एक्टिंस से संन्यास लेकर अपने चाहने वालों को एक बड़ा झटका दे डाला है। विक्रांत पिछले दो दशकों से इंडस्ट्री में हैं और उनका करियर फिल्मों, टीवी और ओटीटी तक फैला हुआ था। 37 वर्षीय अभिनेता ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करके हर किसी को हैरान कर दिया है।

Advertisement

विक्रांत, जिन्हें आखिरी बार द साबरमती रिपोर्ट में देखा गया था, हाल ही में द साबरमती रिपोर्ट, 12वीं फेल और सेक्टर 36 में उनके प्रदर्शन के लिए उनकी काफी सराहना की गई। उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया जिसमें उन्होंने कहा है कि वो दो और फिल्मों में काम करने के बाद अभिनय को अलविदा कह देंगे।

Advertisement

इंस्टाग्राम पर नोट में विक्रांत मैसी ने लिखा, “नमस्ते, पिछले कुछ साल और उसके बाद के साल अभूतपूर्व रहे हैं। मैं आप सभी को आपके अमिट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि ये समय फिर से तालमेल बिठाने और घर वापस जाने का है। एक पति, पिता और बेटे के रूप में और एक अभिनेता के रूप में भी। इसलिए 2025 में, हम एक-दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे। जब तक समय सही न लगे। पिछली 2 फ़िल्में और कई सालों की यादें। फिर से शुक्रिया। हर चीज़ के लिए और बीच में जो कुछ भी हुआ उसके लिए। हमेशा के लिए ऋणी रहूंगा।”

इस खबर ने कई फैंस को एक झटका देने का काम किया है। वहीं, विक्रांत क्रिकेट को भी काफी करीब से प्यार करते थे और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को अपना फेवरिट क्रिकेटर भी बताया था। विक्रांत मैसी ने अनफ़िल्टर्ड बाय समदिश के यूट्यूब चैनल पर कहा,  "मैं मुंबई का कट्टर प्रशंसक हूं। रोहित खुद मुंबई के डोंबिवली से हैं और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। मेरे दोस्त इस बात को लेकर मुझसे बहुत लड़ते हैं।"

इंटरव्यूवर ने विक्रांत मैसी से ये सवाल करके उन्हें फंसाने की कोशिश की कि क्या उनके सर्कल में कोई भी केएल राहुल को रोहित शर्मा से बेहतर मानता है, लेकिन विक्रांत ने इसे कुशलता से संभाला और जाल में फंसने से बच गए। विक्रांत ने आगे कहा, "वो (केएल राहुल) एक बेहतरीन खिलाड़ी हो सकते हैं। वो विश्व स्तरीय हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार