चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीत ली। सीएसके की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर सीएसके फैंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें उन्हें जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है मगर इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें एक लड़का चेन्नई की जीत के बाद अपने पीजी को हिला डालता है।

Advertisement

इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि ये युवा फैन मैच देख रहा होता है और मैच की आखिरी गेंद पर जैसे ही रविंद्र जडेजा चौका लगाकर सीएसके को जीत दिलाते हैं वैसे ही ये युवा फैन खुशी से झूम उठता है और खुशी में पागल होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगता है और अपनी खुशी जाहिर करने के लिए अपने रूम का दरवाजा पीटने लगता है।

Advertisement

इस दौरान वो इतने जोश में होता है कि वो अपने साथियों के साथ भी धक्का-मुक्की कर लेता है। इस वीडियो में इस फैन का जश्न इतना वाइल्ड होता है कि उसके रूम में मौजूद बाकी लोग भी एक पल के लिए डर जाते हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, अगर इस फाइनल मैच की बात करें तो सीएसके की जीत के बाद फैंस धोनी की रिटायरमेंट पर अपडेट चाहते थे और माही ने भी अपने फैंस को इस सवाल का जवाब दे दिया। माही ने मैच के बाद हर्षा भोगले से बातचीत के दौरान कहा, “अगर आप परिस्थिति को देखें तो मेरे लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा करने का ये सबसे अच्छा समय है। लेकिन इस साल मुझे जितना प्यार और स्नेह मिला है, उसके लिए मेरे लिए अलविदा कहना आसान होगा। लेकिन मेरे लिए मुश्किल काम अगले नौ महीने कड़ी मेहनत करना और अगले सीजन में वापसी करना होगा। लेकिन बहुत कुछ मेरे शरीर पर निर्भर करता है। मेरे पास फैसला करने के लिए छह-सात महीने हैं और मैं अपने प्रशंसकों की खुशी के लिए एक और सीजन खेल सकता हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार