क्रिकेट के मैदान से हमें आए दिन कई मज़ेदार वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक फील्डर अपनी ही गलती से बैटिंग टीम को चौका गिफ्ट दे देता है। ये फनी वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलर की गेंद पर बल्लेबाज एक कलात्मक शॉट खेलने की कोशिश करता है लेकिन गेंद बल्लेबाज के बल्ले से लगने के बाद शॉर्ट थर्डमैन के पास चली जाती है। पहले तो ये फील्डर सर्कल में इस गेंद को पकड़ने में नाकाम रहता है और इसके बाद वो बाउंड्री बचाने के लिए गेंद के पीछे तेजी से भागता है।

Advertisement

एक समय ऐसा लगता है कि ये फील्डर चौका बचा लेगा और ऐसा होता भी है। पहले तो वो किसी तरह गेंद को पकड़ लेता है लेकिन फिर वो होता है जिसकी कल्पना शायद ही आपने की होगी। ये फील्डर गेंद को मैदान के अंदर फेंकने की कोशिश करता है लेकिन गेंद उसके पैर से टकराकर बाउंड्री के पार चली जाती है। इस फनी वीडियो को फिलहाल कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी शेयर कर रहे हैं और हर कोई फिलहाल ये वीडियो देखने के बाद लोटपोट हो रहा है। 

इस वीडियो को फिलहाल 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं, 8 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इसके साथ ही कई फैंस मज़ेदार कमेंट्स करके इस वीडियो को और भी ज्यादा शेयर कर रहे हैं। वहीं, अगर एक और फनी वीडियो की बात करें तो एक वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बल्लेबाज आउट होने के बाद खुद के ही बल्ला मार लेता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार