आईपीएल से पहले विराट-अनुष्का दिखे साथ, ट्विटर पर वायरल हुई तस्वीरें

Updated: Wed, Apr 05 2017 01:15 IST

अप्रैल 05, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है। विराट-अनुष्का को कई बार पब्लिक प्लेस पर एक साथ देखा गया है। यहां तक कि दोनों स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने "वुमेन्स डे" के मौके पर फोटो शेयर किया था। IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

एक बार फिर से विराट-अनुष्का का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में विराट-अनुष्का दोनों ही ब्लैक ड्रेस पहने हुए हैं। जो सबसे खास बात है वो ये कि इस फोटो में विराट ने बड़े प्यार से अनुष्का के कंधे पर हाथ रखा है।

इस फोटो में विराट अनुष्का का प्यार साफ दिख रहा है। इस फोटो को देखने के बाद विराट से शादी के सपने देखने वाली दूसरी लड़कियों का दिल टूट सकता है। हालांकि दोनों स्टार्स के फैंस के लिए यह खबर सरप्राइज हो सकती है।

गौरतलब है कि वुमेन्स डे के मौके पर कोहली ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि "आप सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा मैं अपने जीवन की दो सबसे मजूबत महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। एक मेरी मां, जिन्होंने बेहद कठिन समय में हमारे परिवार को संभाले रखा और दूसरी अनुष्का शर्मा जो हर विसंगति से लड़ती हुई सही के लिए खड़ी है। साथ ही लगातार नियमों को चुनौती दे रही है"। कोहली का हाल जानने नहीं, इस खान के साथ अनुष्का मना रहीं हैं छुट्टियां: फैंस खफा

आगे की स्लाइड में देखें विराट-अनुष्का की वायरल तस्वीर

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें