मोहाली (पंजाब), 19 सितम्बर| साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान विराट कोहली की सभी तारीफ कर रहे हैं। टीम के नए खिलाड़ी दीपक चहर का मानना है कि कप्तान एक अलग स्तर पर हैं। कोहली ने आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में 72 रनों की पारी खेल न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि टी-20 में रोहित शर्मा को पीछे करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

 
Advertisement

कोहली ने 52 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 72 रन बनाए।

Advertisement

चहर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं नहीं जानता कि विराट भैया किस तरह से इतने रन बनाते हैं और वो भी इतनी निरंतरता के साथ। वह अलग स्तर के खिलाड़ी हैं।"

चहर ने इस मैच में दो विकेट अपने नाम किए। अपने प्रदर्शन पर चहर ने कहा, "डेथ ओवरों में मुझे गेंदबाजी करना आसान लगता है क्योंकि पावरप्ले में आपके पास सिर्फ दो फील्डर ही बाहर होते हैं लेकिन अंतिम ओवरों में आपके पास पांच फील्डर बाहर होते हैं। इसलिए मुझे अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करना पसंद है।"

अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के बारे में पूछने पर चहर ने कहा कि वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा, "विश्व कप में अभी एक साल है और मैं इतनी ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं हर मैच को आखिरी मैच की तरह लेता हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इस समय, भारतीय टीम शीर्ष पर है और अगर आपको टीम में जगह मिलती है तो आपको बहुत अच्छा करना होगा और वो भी हर मैच में क्योंकि टीम में आने के लिए काफी प्रतिस्पर्धा है।"

दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार