फरवरी 23, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेंट के मौजूदा कप्तान विराट कोहली अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए क्रिकेट फैंस से लेकर कई क्रिकेट पंडित उनकी तुलना महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ कर चुके हैं। लेकिन अब ऑस्ट्रलिया के महान पूर्व क्रिकटेर शेन वॉर्न ने कोहली की तुलना तीन दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ कर दी है। कोहली के नाम पर पाकिस्तान के बल्लेबाज ने मीडिया के सामने दिया उटपटा बयान

Advertisement

उन्होंने कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हुए कहा कि विराट कोहली के खेल में महान क्रिकेटर्स जैसे विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का मिश्रण नजर आता है।

Advertisement

विराट कोहली को दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज बाताते हुए वॉर्न ने कहा कि हैरत होती है कि विराट ने इतने कम समय में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में इतने सारे शतक बना दिए। उनके खेल में रिचर्ड्स, तेंदुलकर और लारा का मिश्रण नजर आता है। मैं उनका फैन हूं और मुझे उनकी बल्लेबाजी देखना पसंद है। वे एक आक्रामक कप्तान हैं और मुझे उनकी आक्रामकता पसंद है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर वॉर्न ने कहा कि इस सीरीज में भारत का पलड़ा भारी रहेगा। लेकिन यह सीरीज बहुत नजदीकी होगी। टीम इंडिया इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रही है और उसे घर में हराना हमेशा से ही मुश्किल रहा है। हमने उन्हें साल 2004 में हराया था लेकिन इसके बाद हम फिर से ऐसा नहीं कर पाए।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार