26 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। रनमशीन विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़कर एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक मारने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने इस साल का अपना 10वां इंटरनेशनल शतक बनाया। इसके साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक मारने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोटिंग और साउथ अफ्रीका के महान कप्तान ग्रीम स्मिथ को पछाड़ दिया।

पोटिंग ने बतौर कप्तान साल 2005 औऱ 2006 में 9 इंटरनेशनल शतक औऱ स्मिथ ने 2006 में 9 इंटरनेशनल शतक लगाए थे।

 

इसके अलावा वह भारतीय कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। बतौर कप्तान ये कोहली का 12वां शतक है। इस मामले में उन्होंने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़, जिन्होंने भारतीय कप्तान रहते हुए 11 टेस्ट शतक बनाए थे। 

Advertisement

मैच की बात की जाए तो श्रीलंका के 205 रनों के जवाब में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 400 के करीब रन बना चुके हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार