भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशांत (Ishant Sharma) की चोट को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। चोट से उबर रहे रोहित बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। कोहली ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को यहां होने वाले पहले वनडे मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाताओं से कहा, " इससे निश्वित रूप से यहां उनके खेलने की संभावना बढ़ेगी। रिद्धिमान साहा यहां रिहैब कर रहे हैं और हम उनके चोट से उबरने की स्थिति से अवगत हैं। हम इस बात से अवगत हैं कि वह फिट होने की राह पर है और इससे सीरीज खेलने के लिए उनके पास समय होगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "यही बात ईशांत और रोहित के साथ होती तथा उन्हें फिट होने का मौका मिलता। इससे वे टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहते। लेकिन फिलहाल इस चीज को लेकर कुछ ज्यादा ही अनिश्चितता है कि वे इसमें खेलने जा रहे हैं कि नहीं। इससे निश्वित रूप से उन्हें फिटनेस हासिल करने में मदद मिलती। साथ ही वे साहा की तरह ही टीम के साथ रहते और फिटनेस हासिल करते।"

Advertisement

कोहली ने दावा करते हुए कि उन्हें रोहित की चोट के बारे में नहीं बताया गया था। उन्होंने कहा कि चोट से जुड़े मामले में जानकारी का अभाव था।

रोहित के साथ साथ ईशांत भी बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार