विराट-अनुष्का फिर दिखे साथ-साथ, एयरपोर्ट पर ऐसी दिखी इनकी बॉन्डिंग

Updated: Wed, Jan 04 2017 13:54 IST

जनवरी 04, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ दिखे। दोनों उत्तराखंड में क्रिसमस और न्यू इयर की छुट्टियां मनाकर घर लौट रहे थे। इन्हें देहरादून एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। SPECIAL: जब सचिन के विदाई पर रोया था पूरा देश

इस दौरान विराट पूरी तरह अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के लिए केयर करते दिखे। विराट का हाथ अनुष्का के कंधे पर भी देखा गया।

आपको बता दे कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 25 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंचे थे। उस वक्त दोनों की फैमिली उनके साथ नहीं थी। हालांकि बाद में इनकी फैमिलीज ने भी इन्हें ज्वॉइन कर लिया। इस दौरान विराट-अनुष्का उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में ठहरे थे। जहां मीडिया का प्रवेश निषेध था। पीसीबी का ऐलान, यह टीम खेेलेगी पाकिस्तान में टी- 20 क्रिकेट

गौरतलब है कि उत्तराखंड में पहुंचने के बाद विराट-अनुष्का को मंदिर में एक पुजारी के साथ देखा गया। जिसके बाद से नए साल में दोनों के इंगेजमेंट की खबरें वायरल हुईं। हालांकि बाद में

विराट ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर ट्वीट कर इंगेजमेंट की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि यदि ऐसा होता है तो वे बताएंगे।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें