भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर से श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जहां वो अपनी 9 पारियों में से 8 में तो एक ही तरह से आउट हुए। उनके खराब प्रदर्शन के बाद कुछ लोगों ने तो उन्हें संन्यास लेने की सलाह भी दे डाली लेकिन विराट एक बार फिर से इसी उम्मीद के साथ संन्यासी संत प्रेमानंद जी के पास पहुंचे कि उनके आशीर्वाद से एक बार फिर से उनके अच्छे दिन लौट आएं। 

Advertisement

इंटरनेट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से आशीर्वाद मांगते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में, श्री प्रेमानंद जी महाराज को अनुष्का की प्रशंसा करते हुए भी सुना जा सकता है। इस दौरान अनुष्का कहती हैं कि वो पिछली बार जब आई थीं तो उनके मन में कई सवाल थे लेकिन वही सवाल बाकी लोगों ने भी पूछ लिए जिसके चलते वो सवाल नहीं पूछ पाईं।

Advertisement

इस बार विराट और अनुष्का के साथ उनके दोनों बच्चे भी थे। वामिक और अकाय कोहली को दोनों की गोद में देखा जा सकता है। पिछली बार जब विराट कोहली वृंदावन आए थे तो उसके बाद से ही उनके अच्छे दिन शुरू हो गए थे और उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच में शतक लगाकर अपने शतकों के सूखे को खत्म किया था। ऐसे में अब आगामी इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार फिर से विराट सुर्खियों में होंगे और हर भारतीय फैन यही उम्मीद कर रहा होगा कि उनकी ये यात्रा एक बार फिर से उनके लिए अच्छी साबित हो।

हाल ही में संपंन्न हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली से काफी उम्मीदें थी लेकिन 36 वर्षीय खिलाड़ी ने दौरे का अंत नौ पारियों में 190 रन बनाकर किया, जिसमें उनका औसत सिर्फ 23.75 रहा। हालांकि, सीरीज में उनकी शुरुआत शानदार रही, जिसमें कोहली ने पर्थ टेस्ट के दौरान अपना सातवां शतक दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की लेकिन दुर्भाग्य से इस पारी के बाद वो पूरी सीरीज में संघर्ष ही करते रहे और अंतिम चार टेस्ट मैचों की सात पारियों में केवल 85 रन ही बना पाए और नतीजा ये रहा कि भारत 1-3 से सीरीज हार गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार