भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन के इस फैसले को गलत साबित करते हुए 39 रन पर ही 2 विकेट चटका दिए। जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई और पहले मैच के शतकवीर जाकिर हसन को एक जादुई गेंद पर आउट कर दिया। जाकिर हसन ने आउट होने से पहले 34 गेंदों में 15 रन बनाए।

Advertisement

हालांकि, हसन मैच की सातवीं गेंद पर ही आउट हो जाते अगर मोहम्मद सिराज ने उमेश यादव की गेंद पर आसान सा कैच पकड़ लिया होता। ये हसन की पारी की पहली ही गेंद थी और उमेश यादव पारी का दूसरा ओवर डाल रहे थे और उनकी पहली ही गेंद पर हसन ने हवा में फ्लिक शॉट खेल दिया, सिराज कैच को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन कैच छोड़कर कंधा पकड़कर बैठ गए।

Advertisement

सिराज से ये कैच जैसे ही छूटा विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। सिराज का ड्रॉप देखकर विराट के चेहरे पर नाराजगी साफ देखी जा सकती थी। वहीं, गेंदबाज उमेश यादव भी काफी नाराज दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस सिराज को ट्रोल भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की अहमियत की बात करें तो बांग्लादेश को घरेलू सरजमीं पर सीरीज हार से बचना है तो उन्हें ये मैच जीतना ही होगा। वहीं, भारतीय टीम ये टेस्ट सीरीज जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के और करीब पहुंचने की कोशिश करेगी। फिलहाल भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर भारत अपनी स्थिति को और भी मज़बूत कर सकता है। इसके साथ ही भारतीय फैंस की निगाहें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज पर भी हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार