हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार जीत का नशा अब भी फैंस के दिलों से उतरा नहीं है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाज़ी से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ आखिरी ओवर में चार छक्कों सहित सिर्फ 26 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान पारी के आखिरी ओवर में एक समय ऐसा भी आया जब लगा कि सूर्या एक ओवर में 6 छक्के भी लगा देंगे। 

Advertisement

बीसीसीआई ने भारत की जीत के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ सूर्यकुमार यादव बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में कोहली ने यादव से आखिरी ओवर में 6 छक्के लगाने का सवाल भी पूछा। कोहली ने पूछ, क्या वो उस अंतिम ओवर में छह छक्के लगाना चाहते थे।

Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए सूर्या ने कहा, "मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा था (एक ओवर में छह छक्के मारने के लिए) लेकिन चलो युवी पा से आगे नहीं बढ़ते हैं।" ये जवाब देने के बाद सूर्या हंसने लग गए और विराट ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के उस ओवर का जिक्र किया।

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने अपनी मानसिकता के बारे में भी बात की। सूर्या के आने से पहले केएल राहुल और कोहली के बीच एक धीमी साझेदारी चल रही थी। लेकिन सूर्या जैसे ही क्रीज़ पर पहुंचे उन्होंने बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए और उसके बाद हांगकांग के खेमे में माहौल और ज़ज्बात दोनों बदल गए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार