25 अक्टूबर, रांची (CRICKETNMORE)। विराट कोहली इन दिनों अपने बल्लेबाजी फॉर्म के चरम पर है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मट में कोहली अपने बल्ले से कमाल कर रहे हैं।

चौथे वनडे से बाहर हुआ धोनी का चहेता खिलाड़ी

Advertisement

 एक तरफ जहां कोहली ने तीसरे टी- 20 में शानदार पारी खेले कर अपने वनडे करियर का 26वां शतक जमाया तो वहीं अपने इस असाधारण पारी में कोहली ने कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

चौथे वनडे से पहले धोनी एंड कंपनी के लिए आई बुरी खबर

Advertisement

कोहली की बल्लेबाजी के अंदाज को देखकर हर कोई अब इसी उम्मीद में हो कि आने वाले समय में कोहली हर एक रिकॉर्ड को तोड़ देगें।

क्रिस गेल ने पाकिस्तानी क्रिकेट को चेताया, ऐसा हुआ तो होगा घमासान

लेकिन साल 2016 में कोहली इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट से पीछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अगर बात की जाए साल 2016 में खेले तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनानें की तो इंग्लैंड के जो रूट ने कमाल का खेल दिखाकर कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

जौ रूट के नाम तीनों फॉर्मेट में खेलकर कुल जमा रन 2022 हैं। जो रूट ने 51.8 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 2022 रन बनाए हैं।

सचिन के इस खास रिकॉर्ड को कोहली के लिए तोड़ना होगा मुश्किल

वहीं दूसरी ओर कोहली तीनों फॉर्मेट में मिलाकर अबतक 1830 रन ही बना पाए हैं। हालांकि कोहली ने 83.2 के औसत के साथ रन बनाए हैं ।

Advertisement

वैसे टेस्ट क्रिकेट में जो रूट ने 11 टेस्ट मैच खेलकर 929 रन बनाए है और साथ ही 15 वनडे में कुल 796 रन अपने बल्ले से जड़े हैं। इसके अलावा जो रूट ने 9 टी- 20 मैचों में 297 रन बना लिए हैं।

4G से भी ज्यादा स्पीड है धोनी, रॉस टेलर को इस तरह से किया स्टंप

इसके उलट कोहली ने अबतक 7 टेस्ट मैचों में कुल 560 रन, 8 वनडे में 629 रन और 15 टी- 20 में कुल 641 रन बनाए हैं। हालांकि कोहली ने जो रूट के अपेक्षा कम मैच खेले हैं लेकिन  आने वाले समय में कोहली को जो रूट कड़ी टक्कर देने वाले हैं।

चौथे वनडे से बाहर हुआ धोनी का चहेता खिलाड़ी

यदि जो रूट भी इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे तो हो सकता है कोहली से पहले सचिन का रिकॉड रूट ना तोड़ दें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार