26 नवंबर, नागपुर (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह कोहली के टेस्ट करियर का 19वां शतक है। उन्होंने सबसे तेज ये मुकाम हासिल करने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। 

Advertisement

कोहली सबसे तेज 19 टेस्ट शतक लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 104 टेस्ट पारियों में ये मुकाम हासिल किया है। जबकि उनके हीरो सचिन तेंदुलकर ने 105 पारियों में ये कारनामा किया था। इस मामले में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन है, जिन्होंने 53 पारियों में 19 शतक पूरे किए थे। 

 

इसके साथ ही कोहली ने बतौर कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है। यह साल 2017 में कोहली का दसवां इंटरनेशनल शतक है। इस मामले में उन्होंने रिकी पोटिंग को पछाड़ा जिन्होंने बतौर कप्तान साल 2005 औऱ 2006 में 9 इंटरनेशनल शतक लगाए थे।

इसके अलावा वह भारतीय कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। बतौर कप्तान ये कोहली का 12वां शतक है। इस मामले में उन्होंने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़, जिन्होंने भारतीय कप्तान रहते हुए 11 टेस्ट शतक बनाए हैं।

Advertisement

देखें सबसे तेज 19 टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार