आईपीएल के एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

Advertisement

कोहली ने मैच में चौथा चौका लगाते ही अपने टी-20 करियर के 900 चौके पूरे कर लिए हैं। इस मैच से पहले कोहली के 896 चौके दर्ज थे। इसी के साथ वो भारत की ओर से बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन के बाद टी-20 क्रिकेट में 900 चौके पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं।

कोहली ने साल 2007 से लेकर अभी तक कुल 319 मैच खेले हैं जिसकी 304 पारियों में उनके नाम अब 900 चौके हो चुके हैं। बता दें कि यह खबर लिखे जाने तक कोहली अभी भी क्रीज पर मौजूद थे।

कोहली से आगे शिखर धवन हैं जिनके नाम टी-20 क्रिकेट में कुल 986 चौके दर्ज हैं।

टी-20 क्रिकेट में ऐसे अगर सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल सबसे आगे हैं जिनके नाम 448 मैचों की 440 पारियों में 1105 रन दर्ज है।

गेल के बाद धवन का ही नंबर है। अन्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करे तो कोहली के बाद रोहित शर्मा शामिल हैं जिन्होंने कुल 830 चौके लगाए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार