15 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कमाल कर दिया है। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक जमाकर भारतीय पारी को संभाल लिया है। लाइव स्कोर

Advertisement

आपको बता दें कि कोहली ने भारतीय कप्तान के तौर पर सेंचुरियन में सर्वोच्च स्कोर बनानें वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले धोनी ने साल 2010 में सेंचुरियन टेस्ट मैच में 90 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

अपने शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। साउथ अफ्रीका में भारतीय कप्तान के द्वारा शतक जमाने वाले कोहली दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं।

कोहली से पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने 1996-97 में 169 रन की पारी केपटाउन टेस्ट मैच में खेली थी। इसके अलावा कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं।

कोहली ने विदेशी धरती पर अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 शतक जमा लिए हैं। कोहली से पहले गांगुली ने 12 शतक जमाए थे तो वहीं अजहर ने 8 तो महान सचिन ने 7 शतक विदेशी धरती पर जमाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार