5 मार्च। नागपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में कप्तान विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन पूरा करने में सफल हो गए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे तेज 9000 रन पूरा करने वाले कप्तान बने हैं। कोहली ने केवल 159 इंटरनेशनल पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया है।

Advertisement

कोहली ने ऐसा कर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पोंटिंग ने 204 इंटरनेशनल पारियों में 9000 रन पूरे किए थे। विराट कोहली छठे ऐसे कप्तान भी बने  हैं जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन दर्ज है। 

गौरतलब है कि दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार