क्रिकेट के इतिहास में कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जिनका टूटना तकरीबन नामुमकिन होता है। इन्हीं रिकार्ड में एक महारिकार्ड सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम है। सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वैसे तो इस रिकॉर्ड का टूटना इतना आसान नहीं है लेकिन फिर भी ये रिकॉर्ड टूट सकता है।

Advertisement

क्रिकेटर्स और उनके बचपन से जुड़ी कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इस बीच सभी के चहेते क्रिकेटर के बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी बहन और मां के साथ केक काटता हुआ नजर आ रहा है।

Advertisement

इस तस्वीर में नजर आने वाला बच्चा दिग्गज क्रिकेटर है और उसने क्रिकेट को नए आयाम दिए हैं। ये बच्चा सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। एक झलक में इस बच्चे को पहचान पाना आपके लिए आसान नहीं रहने वाला। चलिए सस्पेंस खत्म करते हैं और इस क्यूट बच्चे से जुड़ी सारी डिटेल आपको बताते हैं। ये बच्चा विराट कोहली है।

ये वायरल तस्वीर विराट कोहली के बचपन की है जब वो अपनी मां और बहन के साथ मिलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। विराट कोहली तस्वीर में काफी ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। बता दें कि इस वक्त विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक हैं और वो शतकों के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।

सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के बाद दूसरा नंबर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का आता है। रिकी पोंटिंग के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 शतक दर्ज हैं। विराट कोहली अभी 33 साल के हैं और उनकी फिटनेस को देखकर लगता है कि वो आराम से 4-5 साल क्रिकेट खेलेंगे। ऐसे में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि किंग कोहली सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दें।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार