साउथ अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेले गए पहले वनडे में भले ही भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। कोहली ने 63 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए। 

भारत के लिए विदेश में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

कोहली विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस पारी को मिलाकर कोहली के भारत से बाहर 5108 वनडे रन हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में विदेश में खेलते हुए 5065 रन बनाए थे।

तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड

Advertisement

विदेशी सरजमीं पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने के मामले में कोहली चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत से बाहर 84वीं बार 50 प्लस स्कोर बनाया। इस मामले में उनसे आगे अब सचिन तेंदुलकर (101), राहुल द्रविड़ (96) औऱ कुमार संगाकारा (85) ही हैं। 

द्रविड़-गांगुली को छोड़ा पीछे

विराट कोहली (1338 रन) साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ (1309 रन) और सौरव गांगुली (1313) को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। 2001 रन के साथ इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं, उनके बाद रिकी पोंटिंग(1879 रन), कुमार संगाकारा (1789 रन), स्टीव वॉ (1581 रन) और शिव नारायण (1559 रन) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का नाम है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार