India vs Afghanistan 1st T20I Stats: विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से इस फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से वह कोई मुकाबला नहीं खेले थे। दोनों टीम के बीच पहला मुकाबला 11 जनवरी (गुरुवार) को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भारतीय समय के अनुसार रात 7 बजे से शुरू होगा। इस मैच में कोहली के पास कुछ खास रिक़ॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

 
Advertisement

सबसे ज्यादा T20I रन

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में 101 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल (महिला-पुरुष) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 115 मैच की 107 पारियों में 52.73 की औसत से 4008 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में वह न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी सुजी बेट्स को पीछे छोड़ सकते हैं, जिनके नाम 152 मैच की 149 पारियों में 4118 रन दर्ज हैं।

300 इंटरनेशनल छक्के

विराट कोहली (294) को इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्के जड़ने की दरकार है। भारत के लिए सिर्फ दो ही खिलाड़ी इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। रोहित शर्मा जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 582 छक्के जड़े हैं, वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 359 छक्के। 

टी-20 में 12000 रन

Advertisement

Also Read: Live Score

विराट कोहली अगर 35 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। क्रिस गेल (14562), शोएब मलिक (12993) और कीरोन पोलार्ड (12390) ही फिलहाल यह कारनामा कर पाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार