अगर हम ये कहें कि विराट कोहली अपने करियर के सबसे बुरे दौरे से गुजर रहे हैं तो ये बिल्कुल भी गलत नहीं होगा क्योंकि फॉर्मैट को भी हो पूर्व भारतीय कप्तान के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। आखिरी बार कोहली ने लगभग तीन साल पहले शतक बनाया था और तब से उनके बल्ले से सिर्फ कुछ अर्धशतक देखने को मिल रहे हैं। यही कारण है कि भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भी कोहली की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर वो प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें भी बाहर किया जाना चाहिए।

Advertisement

कपिल देव ने कहा था कि जब चयनकर्ता दुनिया के नंबर दो गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है तो कोहली पर भी यही नियम लागू होना चाहिए। कपिल के इस बयान के बाद अब विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा सामने आए हैं और उन्होंने महान कपिल देव के बयान पर आपत्ति जताई है।

Advertisement

एएनआई से बातचीत के दौरान राजकुमार शर्मा ने कहा, "मैं विराट कोहली पर कपिल देव द्वारा दिए गए बयानों का समर्थन नहीं करता। विराट के साथ कुछ भी बड़ा नहीं हुआ है कि इस तरह का बयान जारी किया गया है। विराट के साथ इतनी जल्दी क्यों की जा रही है, उन्होंने देश के लिए इतना अच्छा किया है। 70 अंतरराष्ट्रीय बनाना शतक कोई छोटी बात नहीं है। मुझे नहीं लगता कि बोर्ड उन्हें बेंच पर बैठाने का फैसला करेगा।"

हालांकि ये स्पष्ट है कि कोच राजकुमार शर्मा अपने पसंदीदा शिष्य के बारे में बुरा नहीं सुनेंगे और खासकर जब वो शिष्य कोहली जैसा होता है जिसने खेल में इतना कुछ हासिल किया है, लेकिन कहीं न कहीं दूसरों की राय का सम्मान करना भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि राजकुमार शर्मा के इस बयान के बाद क्या कपिल देव दोबारा से इस मामले पर कुछ कहते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार