बेंगलुरु, 8 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने शुक्रवार को लीग के नौवें संस्करण के लिए अपनी नई जर्सी जारी की। यह जर्सी दो डिजाइनों में है। एक जर्सी घरेलू मैचों के लिए है और दूसरी बाहर के मैचों के लिए है।

आरसीबी के चेयरमैन और इसका मालिकाना हक रखने वाली कम्पनी-युनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी अमृत थॉमस ने कहा, "हम आईपीएल की ऐसी पहली टीम हैं, जिसके पास घरेलू और घर से बाहर होने वाले मुकाबलों के लिए दो अलग-अलग जर्सी हैं।" दो समूहों में विभाजित आरसीबी की टीम का नेतृत्व विराट कोहली और क्रिस गेल करेंगे। टीम की जर्सी काले और लाल रंग में डिजाइन की गई है।

टीम के बारे में कोहली ने कहा, "इस बार मेरे पास अच्छी टीम है और बेंगलुरु के प्रशंसकों की संख्या काफी अच्छी रही है। इसलिए मुझे इस शहर में वापसी करना पसंद है।"

वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट को याद करते हुए विराट ने गेल को देखकर कहा, "हमें हराने के लिए हम आपसे नफरत करते हैं, लेकिन इसके बाद हम टूर्नामेंट के फाइनल में वेस्टइंडीज की जीत के लिए ही कामना कर रहे थे।" इस जर्सी को मिशेल फोले ने डिजाइन किया है और बेंगलुरु की जेवेन कंपनी ने इसका निर्माण किया है।

बेंगलुरु की टीम ने इसके साथ अपना 'टीम एंथम' भी जारी किया है, जिसे सलीम मर्चेट ने तैयार किया है। बड़े अचंभे की बात है कि किसी ने भी इस बीच, आरसीबी को खड़ा करने वाले उद्योगपति विजय माल्या के बारे में एक शब्द तक नहीं कहा। जर्सी अनावरण का कार्यक्रम सादगी से भरा रहा जबकि अगर माल्या होते यह ग्लेमर से भरा होता।

एजंसी फोटो आरसीबी- ट्वीटर

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार