राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को विराट कोहली से एक बार फिर से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली इस मैच में जल्दी पवेलियन लौट गए। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया के लिए बड़ी उम्मीदें विराट से जुड़ी थीं, लेकिन वो 29 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ क्रिश्चियन क्लार्क ने उन्हें शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

विराट कोहली क्रीज़ पर रहते हुए काफ़ी संयमित नज़र आ रहे थे। उन्होंने शुरुआत में जोखिम नहीं लिया और पारी को संभालने की कोशिश की। ऐसा लग रहा था कि वो धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ रहे हैं, लेकिन तभी क्लार्क की एक तेज़ और सीधी गेंद ने उनके डिफेंस को चकमा दे दिया। गेंद सीधा स्टंप्स से जा टकराई और कोहली की पारी वहीं समाप्त हो गई। जैसे ही वो आउट हुए, पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।

Advertisement

फैंस इस विकेट से काफ़ी निराश नज़र आए। स्टैंड्स में बैठे कई दर्शकों को सिर पकड़कर बैठते देखा गया, क्योंकि सभी को विराट से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। हाल ही में शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर लौटे थे, ऐसे में उनका जल्दी आउट होना फैंस को झटका दे गया। विराट के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है- 

न्यूज़ीलैंड:डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, जेडन लेनॉक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार