भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)शुक्रवार (2 अगस्त) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी में फ्ल़ॉप रहे। कोहली ने 32 गेंदों का सामना कर 24 रन बनाए, जिसमें दो चौके जड़े। वह वानिंदु हसरंगा की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

इस छोटी सी पारी के दौरान ही कोहली ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में द्वविपक्षीय मैचों में 21000 रन पूरे कर लिए औऱ वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में सबसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने ने इंटरनेशनल क्रिकेट में द्वविपक्षीय मैचों में 22960 रन बनाए हैं। 

द्विपक्षीय मैचों में सबसे ज्यादा रन

22960 - सचिन तेंदुलकर

21000 – विराट कोहली

Advertisement

20655 - जैक्स कैलिस

20154 - कुमार संगाकारा

19268 - रिकी पोंटिंग

Advertisement

गौरतलब है कि यह मुकाबला टाई पर खत्म हुआ।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद श्रीलंका ने डुनिथ वेल्लालागे (नाबाद 67)और पथुम निसांका (56) के अर्धशतकों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।  

इसके जवाब में भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान रोहित शर्मा (58) ने अर्धशतक जड़ा, इसके अलावा अक्षर पटेल ने 33 रन और केएल राहुल ने 31 रन की पारी खेली।  शिवम दुबे (25) और विराट कोहली (24) ने भी अहम रन बनाए, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके।

Advertisement

श्रीलंका के लिए कप्तान चरित असलंका और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट, डुनिथ वेल्लालागे ने 2 विकेट, असिता फर्नांडो और अकीला धनंजया ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार