रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे से एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विराट कोहली का मस्ती भरा अंदाज एक बार फिर से देखा जा सकता है। विराट कोहली प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपने साथी खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड के अनोखे बैटिंग स्टाइल की मज़ेदार नकल करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को देखकर ना सिर्फ फैंस बल्कि आरसीबी के खिलाड़ी भी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

Advertisement

वायरल वीडियो में विराट रोमारियो शेफर्ड के अनोखे खड़े होने के तरीके और ज़ोरदार शॉट लगाने के अंदाज़ की नकल करते दिखे। कोहली का चंचल अंदाज़ अक्सर ट्रेनिंग सेशन और मैचों के दौरान देखने को मिलता है और वो जानते हैं कि फैंस को एंटरटेन कैसे करना है और ये भी उनके एंटरटेनमेंट के डोज में से एक था। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, आईपीएल 2026 का पहला हफ्ता खत्म होने वाला है और सभी टीमों ने अपना एक-एक मैच खेल लिया है। लखनऊ और दिल्ली के बीच हुए मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति काफी रोमांचक हो गई है। लखनऊ पर जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉंइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली का नेट रनरेट +1.397 है। राजस्थान रॉयल्स पहले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर काबिज हैं। मुंबई इंडियंस औऱ पंजाब किंग्स ने भी अपने मुकाबले जीते हैं लेकिन रनरेट के मामले में दिल्ली से पीछे हैं औऱ क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जबकि इस हार के साथ लखनऊ की टीम आठवें नंबर पहुंच गई है उसका नेट रनरेट -1.397 है। सनराइजर्स हैदराबाद औऱ चेन्नई सुपर किंग्स क्रमश: नौंवे और दसवें नंबर पर हैं। गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया। यह लखनऊ पर दिल्ली की लगातार पांचवीं जीत है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार