Rcb practice session: Cricket News & Match Updates
'हम साथ में खेलते हैं तो गेंदबाज कन्फ्यूज हो जाते हैं', शेफर्ड के साथ बल्लेबाजी करने पर बोले जितेश
जितेश ने कहा कि उनकी और शेफर्ड की ताकतें अलग-अलग हैं, जिसके कारण विपक्षी टीम को फील्डिंग सेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आरसीबी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में जितेश ने कहा, "मुझे लगता है कि जब हम साथ खेलते हैं, तो गेंदबाज कन्फ्यूज हो जाते हैं। मैं सभी एंगल्स का इस्तेमाल कर सकता हूं, तो वह गेंद को पूरी ताकत से मार सकते हैं। इस कारण गेंदबाज को फील्डिंग सेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।"
वहीं, शेफर्ड ने जितेश के साथ बैटिंग करने से मिलने वाले आत्मविश्वास पर जोर दिया। उन्होंने पिच के बीच में एक सकारात्मक माहौल बनाने का श्रेय जितेश को दिया। उन्होंने कहा, "जब भी मैं उनके साथ बल्लेबाजी करता हूं, तो मुझे आत्मविश्वास महसूस होता है क्योंकि वह हमेशा मुझे यह महसूस कराते हैं कि मैं सबसे अच्छा बल्लेबाज हूं। इसके साथ ही वह मुझे यह महसूस कराते हैं कि मैं हर गेंद पर छक्का मार सकता हूं। जितेश मुझे पिच पर खुलकर शॉट्स खेलने का आत्मविश्वास देते हैं।" Read More...