Most T20 Runs: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का धमाकेदार आगाज शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli इस मैच में 29 रन बनाते ही पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक को सर्वाधिक टी20 रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे।
विराट कोहली ने 2007 से 2005 के बीच भारत, आरसीबी और अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए कुल मिलाकर 414 मैच खेले हैं। 397 पारियों में विराट ने 9 शतक और 105 अर्धशतक लगाते हुए 13,543 रन बनाए हैं। फिलहाल विराट टी20 में अंतरराष्ट्रीय, लीग और घरेलू क्रिकेट मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।
शनिवार को एसआरएच के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विराट अगर 29 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो उनके कुल टी20 रनों की संख्या 13,572 हो जाएगी और शोएब मलिक को पीछे छोड़ सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर चले जाएंगे।