RCB Practice Session: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पहला मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। चिन्नास्वामी स्टेडियम आरसीबी का होम ग्राउंड है और उद्घाटन मुकाबले में मेजबान टीम फेवरेट मानी जा रही है।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले मैच से पहले आरसीबी और टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है।
मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आरसीबी और विराट कोहली को 'डिफेंडिंग चैंपियंस' कहलाने का गौरव हासिल करने में 18 साल लग गए। इस सीजन का एक खास आकर्षण यह देखना होगा कि विराट, जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं, और ज्यादा कामयाबी के लिए कितने बेताब हैं। आरसीबी और विराट—क्या शानदार कहानी है। उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वे लगातार कोशिश करते रहे। जिंदगी एक मैराथन है—सब्र रखो, दौड़ते रहो, तुम अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचोगे।"