19 सितंबर,नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने बुधवार (18 सितंबर) को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में टीम इंडिया की टी-20 में यह पहली जीत है। 

 
Advertisement

जीत के हीरो रहे विराट कोहली ने इस मैच में 52 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

1.सबसे ज्यादा रन

साथ खिलाड़ी रोहित शर्मा को पछाड़कर विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादारन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैच के बाद कप्तान कोहली के 2441 रन हो गए हैं, वहीं रोहित के नाम 2434 रन दर्ज है। 

2. सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कोहली का यह 22वां टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक था। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ा। रोहित ने 21 बार टी-20 में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है, जिसमें 4 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार