भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के अपने एकमात्र वार्मअप मैच में बांग्लादेश को 60 रन से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम के लिए कई पॉजीटिव्स भी निकलकर आए फिर चाहे हार्दिक पांड्या का फॉर्म हो या फिर अर्शदीप की तेज़ गेंदबाजी हो।

Advertisement

इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेले लेकिन इसके बावजूद वो लाइमलाइट से दूर नहीं रहे। इस मैच के बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान डगआउट में बैठे खाना खा रहे हैं और पीछे से फैंस विराट कोहली का नाम पुकार रहे हैं, लेकिन विराट ने पूरा फोकस अपने खाने पर ही किया। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस अभ्यास मैच की बात करें तो भारत ने नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 53(32) रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। अर्धशतक पूरा करते ही ऋषभ रिटायर्ड हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने नाबाद 40(23) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने 31(18) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके जड़े। पंत और सूर्या ने तीसरे विकेट के लिए 44(27) रन जोड़े। कप्तान रोहित शर्मा ने 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया।

Also Read: Live Score

बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 28 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 40  रन की पारी खेली। इसके बाद वो रिटायर हो गए। शाकिब अल हसन ने 34 गेंद में 2 चौको की मदद से 28  रन बनाये। तनजीद हसन ने 18 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाये। तौहीद हृदोय ने 14 गेंद में चौके की मदद से 13 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे के खाते में गए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के खाते में गए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार