रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोमवार (11 अक्टूबर) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  कोहली ने 33 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 39 रन की पारी खेली। 

Advertisement

आठवीं बार 400 का आंकड़ा

Advertisement

इस पारी के दौरान कोहली ने आईपीएल 2021 में अपने 400 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 400 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने इस टूर्नामेंट में आठवीं बार यह कारनामा किया है। शिखर धवन भी आईपीएल में 8 बार इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

सुरेश रैना ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 9 बार एक सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

कोहली टी-20 क्रिकेट में 900 चौके जड़ने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ शिखर धवन ने ही यह कारनामा किया है। जिनके नाम टी-20 फॉर्मेट मे 900 चौके दर्ज हैं।

Advertisement

इस मुकाबले में कोहली को अच्छी शुरूआत मिली, लेकिन इसे वह बड़ी पारी मे तबदील नहीं कर सके। सुनील नारायण ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार