लीसेस्टरशायर के खिलाफ पहले प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम मुसीबत में नजर आ रही है। पहले दिन लंच तक भारत ने 28 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए हैं और अब फैंस की निगाहें विराट कोहली पर टिकी हुई हैं क्योंकि वो 32 गेंदों में 9 रन बनाकर क्रीज़ पर नाबाद हैं। हालांकि, विराट की इन 32 गेंदों की पारी के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब फैंस को जो रूट की याद आ गई।

Advertisement

जी हां, इस मैच में विराट कोहली ने कुछ वैसा ही करने की कोशिश की जैसा लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जो रूट ने किया था। कीवी टीम के खिलाफ लॉर्ड्स् टेस्ट में बैटिंग के दौरान जो रूट नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे और इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले को हवा में सीधा खड़ा करके दिखाया था और ये घटना देखकर फैंस ने उन्हें जादूगर तक कह दिया था।

Advertisement

अब इस प्रैक्टिस मैच के पहले सेशन में विराट कोहली नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े थे और वो भी कुछ ऐसा ही करते हुए देखे गए लेकिन वो जो रूट की तरह सफल नहीं हो सके और बैट हवा में खड़ा नहीं हो पाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है औऱ फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े लेकिन ये जोड़ी जैसे ही टूटी लीसेस्टरशायर के गेंदबाज़ों ने अपना दबाव और बढ़ा दिया और एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजते रहे। हालांकि, कोहली क्रीज पर हैं और उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद अभी भी की जा सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार